Skip to main content

तहसीलदार के खिलाफ अनशन पर बैठी आदिवासी महिला, समझाइश के बाद मानी

बगीचा की एक आदिवासी महिला सोमवार को तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गई। महिला ने तहसीलदार के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए बदतमीजी करने सहित अन्य आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी और जांच की मांग की थी।
महिला के अनशन पर बैठने के बाद दोपहर को बगीचा एसडीएम रोहित व्यास और थाना प्रभारी भास्कर शर्मा मौके पर पहुंचकर महिला को समझाइश दी। महिला से कहा गया कि उसकी शिकायत की उच्च स्तरीय जांच होगी। इसके बाद महिला ने अनशन तोड़ा। टीआई भास्कर शर्मा ने बताया कि इस मामले में दाेनाें तरफ से शिकायत की है। महिला ने तहसीलदार तुलसीदास मरकाम के खिलाफ शिकायत की है तो वहीं तहसीलदार की पत्नी ने उसके विरूद्ध टोनही प्रताड़ना की शिकायत की है। दोनों शिकायतों की जांच पूरी नहीं हो पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Adivasi woman on hunger strike against Tehsildar, accepted after persuasion


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33PhgAf
via

Comments