Skip to main content

अफसर लेट आए, सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार

साेमवार की बैठक में अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले तो जनपद सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और सदन से बाहर चले गए।
जनपद सदस्यों ने बताया कि चुनाव के 7 महीने बाद सामान्य सभा की बैठक होनी थी। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों की समस्या लेकर वे 50 से 60 किलोमीटर दूरी तय कर 12 बजे पहुंच गए थे, लेकिन जनपद अधिकारी दो बजे तक बैठक में नहीं पहुंचे। इससे नाराज सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और सदन से बाहर आ गए। बैठक में कृषि विभाग के अलावा किसी भी विभाग के कमी उपस्थित नहीं थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Officers lie down, members boycott meeting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SLdm52
via

Comments