Skip to main content

मलेरिया व टाइफाइड से हुई थी कमांडर रमेश की मौत: नक्सली

नक्सलियों ने अपने कमांडर की पिछले दिनों हुई मौत के संबंध में बयान जारी कर कहा है कि उसकी मौत कोरोना से नहीं बल्कि टाइफाइड से हुई है। केरलापाल एरिया कमेटी में बतौर एलओएस कमांडर सक्रिय रहे खूंखार नक्सली मड़कम रमेश उर्फ पोज्जा की इसी महीने 3 अक्टूबर को मौत हो गई थी। मंगलवार को नक्सलियों की केरलापाल एरिया कमेटी की ओर से प्रेस बयान जारी कर मीडिया में आईं उन खबरों का खंडन किया। जिसमें कमांडर रमेश की मौत कोरोना वायरस से होने की बात कही गई थी। हालांकि भास्कर ने पहले ही एलओएस कमांडर की कोरोना बीमारी से मौत की खबर को अफवाह बताया था। मंगलवार को नक्सलियों ने जारी बयान में लिखा है कि कमांडर रमेश की तबीयत इसी साल जुलाई से खराब चल रही थी।
पीएलजीए के डॉक्टर उसका उपचार कर रहे थे। वह मलेरिया व टाइफाइड बीमारी से पीड़ित था। पुलिस ने जानबूझकर उसके काेरोना बीमारी से पीड़ित होने की अफवाह फैलाई। जगरगुंडा थाना क्षेत्र के पुलनपाड़ गांव निवासी रमेश उर्फ पोज्जा साल 2002 से नक्सली संगठन में सक्रिय था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oclslO
via

Comments