Skip to main content

बारिश से कीचड़, फंसे ट्रक व गाड़ियां कुनकुरी-तपकरा हाइवे पर लगा जाम

तपकरा-कुनकुरी मार्ग में पिछले दो दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। सड़क खराब होने से इसमें भारी वाहन फंस रहे हैं। इससे सड़क पर घंटाें तक जाम लग रहा है। शनिवार शाम को भी तपकरा में भारी वाहनों के पहिए थमने स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। जाम से परेशान होकर तपकरा-कुनकुरी सड़क को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता एवं तपकरा सहित आस पास के ग्रामीणों ने जल्द सड़क नए सिरे से निर्माण नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कुनकुरी से लवाकेरा सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फरसाबहार के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में भाजयुमो ने मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जशपुर जिले में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर आम लोगों में आक्रोश तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य सरकार के अधीन आने वाली राजकीय राजमार्ग के साथ ग्रामीण अंचल को जोड़ने वाली विभिन्न योजनाओं के तहत निर्मित सड़कें देखरेख के अभाव में जर्जर होती जा रही है। आक्रोशित जनसमुदाय, मरम्मत और निर्माण की मांग को लेकर सड़कों में उतरने लगे हैं।

कुनकुरी से ओडिशा की अंतरराज्यीय सीमा को जोड़ने वाली सड़क, जिले के रियासत कालिन सड़कों में से एक है। यह सड़क जिले को ओडिशा के साथ झारखंड, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण और नवीनीकरण का काम शुरू होने से इस सड़क पर भारी वाहनों का दबाव पहले से कई गुना बढ़ गया है। दरअसल, एनएच विभाग के ठेकेदारों की मनमानी और अधिकारियों की लापरवाही से राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mud due to rain, trucks and vehicles stuck on the Kunkuri-Tapakra highway


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nheuva
via

Comments