ग्राम बेवरती के गोठान में डेयरी वालों से माह भर से ज्यादा समय से गोबर की खरीदी नहीं की जा रही है। इससे डेयरी संचालकों में नाराजगी बनी हुई है। किस कारण से गोबर की खरीदी बंद की गई है। यह कारण भी नहीं बताया गया है। डेयरी के संचालकों का कहना है गोबर की खरीदी बंद होने से उन्हें फिर से खुले में गोबर फेंकना पड़ रहा है। डेयरी संचालकों के अनुसार पशु काफी ज्यादा होने से रोजाना काफी ज्यादा गोबर निकलता है। जिसे रखने में दिक्कत होती है।
गांव के गोठान में गोधन न्याय योजना की शुरूवात की गई है। लेकिन माहभर से अधिक समय हो गया डेयरी वालों से गोबर की खरीदी नहीं की जा रही है। गांव बेवरती के गोठान में गोबर खरीदी के लिए 45 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें से ग्राम बेवरती में 7 डेयरी संचालक हैं। जिनके गोबर की खरीदी 15 सितंबर से बंद कर दी गई है। गोठान समिति ने अधिकारियों के आदेश पर डेयरी से आने गोबर की खरीदी बंद कर दी। इससे डेयरी संचालकों में नाराजगी बनी हुई है। डेयरी संचालकों की माह भर में गोबर बिक्री करने से अच्छी आमदानी हो जाती थी।
अधिकारियों से ही आदेश मिला: गोठान सचिव
बेवरती के गोठान समिति के सचिव देवचंद मंडावी ने कहा जनपद से ही आदेश मिलने के बाद गोठान में गोबर की खरीदी बंद कर दी गई। डेयरी के अलावा अन्य पशु पालकों के गोबर की खरीदी हो रही है। क्या कारण से गोबर की खरीदी बंद की गई है। यह नहीं बताया गया है। जब डेयरी संचालकों के गोबर खरीदी का आदेश मिलेगा, तो खरीदी की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jiWI7H
via
Comments
Post a Comment