Skip to main content

रोडरेज में इलेक्ट्रिक इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, मुकदमा दर्ज

रोडवेज में दिल्ली के इलेक्ट्रिक इंजीनियर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल इंजीनियर ने सोमवार रात को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने सोमवार को इसमें मारपीट करने व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। सोमवार देर रात मौत होने के बाद इसमें हत्या की धारा को जोड़ दिया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद निवासी चेतन कुमार ने बताया कि उनके मौसा नेत्रपाल सिंह इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और दिल्ली में अपना व्यवसाय कर रहे थे। 11 अक्तूबर को वह कार्य के सिलसिले में अपनी गाड़ी से गुरुग्राम आए थे। इस दौरान उनके साथ मेनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी अं‌जलि व आलोक भी साथ ‌थे।

आरोप है कि जब वह दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर खेड़कीदौला के पास पहुंचे तो एक स्कूटी सवार ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी स्कूटी लगाकर रुकवा लिया। स्कूटी सवार ने गाड़ी की टक्कर स्कूटी से होने की बात कहते हुए नेत्रपाल से मारपीट शुरू कर दी। आलोक व अंजलि बीच बचाव के लिए आए, लेकिन स्कूटी सवार ने फोन कर करीब 15 लोगों को बुलवा लिया। इन सभी ने मिलकर नेत्रपाल को डंडों, लात, घूसों से बुरी तरह पीटा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ZuTyR
via

Comments