Skip to main content

कलाम अवार्ड से नवाजी गई तरन्नुम

कुपोषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रोफेसर डाॅ. तरन्नुम राजनांदगांव को ग्लोबल स्तर पर डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ग्लोबल स्तर पर डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वर्ण भारत परिवार द्वारा कुपोषण मुक्त विश्व परिचर्चा 2020 का आयोजन किया गया था। इसमें 25 देश के लोगों ने हिस्सा लिया। डाॅ. तरन्नुम द्वारा पिछले तीन साल से लगातार कुपोषण के क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों व छात्रों के बीच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वर्तमान कोरोना काल में भी इन्होंने एक सप्ताह का राष्ट्रीय पोषण जागरूकता अभियान वेबिनार के माध्यम से चलाया। कुपोषण मुक्त भारत के लिए उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर कार्य के लिए उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवस पर बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया, डाइट एक्सपर्ट एवं समाज सेविका डाॅ. सारिका श्रीवास्तव, डायटिशियन पद्मिनी संभाकर, महिला एवं बाल कल्याण परिषद दया देवी साहू आदि ने डाॅ. तरन्नुम के कार्य की सराहना करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Taranum won the Kalam Award


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35kue8r
via

Comments