Skip to main content

राजधानी में बुलेट चोरी करने वाला गिरोह फूटा

राजधानी में बुलेट चोरी करने वाला गिरोह फूटा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले क्लू के बाद उत्तराखंड और ओडिशा के दो युवकों को शनिवार शाम गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से मास्टर चाबी मिली है। उससे वे बुलेट का लॉक खोलकर चोरी करते थे। दोनों महंगी बाइक चलाने के शौकीन हैं।
पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड का रोहित राणा और ओडिशा का गणेश्वर सूना दोनों की रायपुर में दोस्ती हुई।

दोनों बैरनबाजार-महावीर नगर में किराए पर रहते हैं। दोनों को महंगी बाइक चलाने का शौक है। पुलिस के अनुसार उन्होंने अपना शौक पूरा करने के लिए बुलेट चोरी करने की प्लानिंग की। दोनों 10 अक्टूबर की रात में घूमते हुए कचना पहुंचे।

जहां मकान के बाहर एक एक मीडिया कर्मी की नई बुलेट खड़ी थी। मास्टर चाबी से बुलेट को चालू किया और चुराकर ले गए। मकान के बाहर लगे कैमरे में दोनों चोरों का फुटेज मिल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34szgAw
via

Comments