Skip to main content

एक ही दिन पड़ रही नवमी-दशमी, रविवार को ही मनेगा दशहरा

आदिशक्ति का महापर्व नवरात्रि इस समय पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन अष्टमी, नवमी और दशहरे की तिथि को लेकर भक्तों में असमंजस की स्थिति है। तिथियों को लेकर उहापोह होने से भक्तों को यह समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर वे नवरात्र की नवमी की पूजा कब करें और दशमी की पूजा वे कब करें। ऐसे में भास्कर ने शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य से चर्चा करते हुए लोगों की इस समस्या का समाधान दे दिया है। दरअसल शनिवार 24 अक्टूबर को अष्टमी होगी, जबकि नवमी और दशमी एक ही दिन रविवार 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

नवमी और दशमी एक ही दिन शनिवार को पड़ रही
शहर के ज्योतिषाचार्य पं. रामरजनीश बाजपेई ने बताया कि 17 अक्टूबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्र का शुक्रवार को सातवां दिन रहा, जिसके चलते शुक्रवार को सप्तमी ही है। इसके बाद शनिवार को अष्टमी और रविवार को नवमी व विजयादशमी होगी।

रविवार को दशहरा, इस दिन पूजा करना सर्वोत्तम
पं. बाजपेई का कहना है कि विजयादशमी रविवार को मनाई जाएगी, जहां नवरात्र का पूजन करने के बाद मां जगदंबा का विसर्जन भी इसी दिन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिथि के अनुसार दशहरे की पूजा रविवार को करना सर्वोत्तम होगा।

दशहरा 25 को, सरकारी छुट्‌टी 26 अक्टूबर को
इधर छत्तीसगढ़ सरकार ने 26 अक्टूबर को दशहरे की छुट्‌टी घोषित की है। ऐसे में 25 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा, जबकि दूसरे दिन सरकारी दफ्तरों में अधिकृत रूप से विजयादशमी की छुट्‌टी होगी, जिसके कारण दफ्तर बंद रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ksrZGB
via

Comments