Skip to main content

आर्मी हेडक्वार्टर में मोबाइल छोड़कर खाना खाने गए कर्नल का मोबाइल चोरी, पुलिस कर रही तलाश

नवा रायपुर परसदा स्थित छत्तीसगढ़ एंड ओडिशा सब एरिया आर्मी हेडक्वार्टर में कर्नल के दफ्तर से किसी ने मोबाइल पार कर दिया। जबकि वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। कर्नल ने इधर-उधर मोबाइल तलाश कराया, लेकिन नहीं मिला। मंदिर हसौद पुलिस चोरी की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि परसदा में आर्मी का हेडक्वार्टर है। जहां पर कर्नल अनिल बेदरकर बैठते हैं।

उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार को दोपहर अपना मोबाइल ऑफिस में छोड़कर भोजन करने चले गए। जब वापस आए तो देखे कि उनका मोबाइल नहीं था। उन्होंने तैनात जवानों से पूछा। उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही। पुलिस को शक है कि कोई आर्मी हेडक्वार्टर में घुसकर मोबाइल पार कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mobile theft of Colonel, who went to eat food after leaving mobile in army headquarters, police searching


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lY74vr
via

Comments