नाबालिग को भगा कर उसके साथ दुष्कर्म वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता को बहला फुसला कर अपने साथ केरल ले गया था, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया था।
दुलदुला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलिहाटोली निवासी ने अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की सूचना थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता के पिता के रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी थी। दुलदुला पुलिस को जानकारी मिली की गुम किशोरी दुलदुला के क्वारेंटाइन सेंटर में है।
पुलिस ने क्वारेंटाइन सेंटर से नाबालिग को बरामद करते हुए उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सारसबहार का अरविंद किशोर तिग्गा पिता निस्तोर तिग्गा उसे बहला-फुसलाकर केरल ले गया था और वहां अपने साथ रखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के बाद दुलदुला पुलिस ने आरोपी अरविंद किशोर तिग्गा को पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HzP4Ju
via
Comments
Post a Comment