Skip to main content

प्रयागराज के लिए फिर शुरू होगी आज से फ्लाइट

लॉकडाउन के पहले प्रयागराज (इलाहाबाद) की बंद की उड़ान 25 अक्टूबर से फिर से शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट 6ई7932 रायपुर से सुबह 9 बजे उड़ान भरकर 10.50 को प्रयागराज पहुंच जाएगी।

वहां से सुबह 11.30 को रवाना होकर दोपहर 1.20 को रायपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट हफ्ते में सात दिन चलेगी। इसके साथ ही हफ्ते में चार दिन चलने वाली लखनऊ फ्लाइट का समय भी आज से बदल जाएगा।

लखनऊ-रायपुर फ्लाइट अब लखनऊ से सुबह 6.30 बजे उड़कर 7.55 को रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से 8.30 बजे रवाना होकर 9.55 को लखनऊ पहुंच जाएगी। यह फ्लाइट हफ्ते में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37C9Our
via

Comments