Skip to main content

गोठानों में व्यवस्था देखनेे के लिए पहुंचे प्रभारी सचिव

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव एवं कांकेर जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन ने ग्राम सराधु नवागांव एवं गितपहर के गोठान और ग्राम सुरही में झुरानाला के ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सराधुनवागांव में गोपालन से दुग्ध उत्पादन एवं बाड़ी का भी निरीक्षण किया।
प्रभारी सचिव देवांगन ने जिले के कलेक्टर केएल चौहान के साथ गोठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। गोठान में महिला स्वसहायता समूह द्वारा गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सब्जी का उत्पादन किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा वर्तमान में मूंगफल्ली, पपीता और अरहर की फसल ली जा रही है। प्रभारी सचिव ने महिला समूहों के कार्यों की प्रशंसा की और उनका उत्साह बढ़ाया। गोठान के लिए प्रदत्त 10 वर्मी बैड का उपयोग नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी सचिव ने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजकुमार सिन्हा का दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने गोबर की आवक को देखते हुए 90 वर्मी टांका का निर्माण कराने के लिए जनपद पंचायत के सीईओ को कहा। सब्जी की खेती के लिए ड्रीप सिस्टम लगाने के लिए उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को कहा। प्रभारी सचिव देवांगन और कलेक्टर चौहान ने गितपहर के गोठान का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया गोठान में रोज 5 से 6 क्विंटल गोबर की खरीदी होती है। पांच वर्मी टांका का निर्माण किया गया है तथा 10 स्वीकृत हैं।

दीवार पर हथौड़ा चलाकर जांची निर्माण की गुणवत्ता
प्रभारी सचिव ने नरहरपुर में निर्माणाधीन आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं दीवार पर हथौड़ा चलाकर गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने खिड़की, दरवाजे, टाईल्स, वासबेस आदि की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने दीवार की गुणवत्ता के लिए क्वेरिंग पर ध्यान देने कहा। उन्होंने झुरानाला में बन रहे स्टॉपडैम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टापडैम की ऊंचाई बढ़ाने कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Secretary in charge arrived to see the arrangements in Gothan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ht9W4F
via

Comments