शहर के करबला राेड पर बुधवार की शाम को शराब के नशे में बाइक चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी में बैठी एक बच्ची घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। पेट्रोलिंग पुलिस ने शराबी बाइक चालक व उसमेें सवार दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
बाइक क्रमांक सीजी 14 एम 0420 में तीन लोग सवार होकर टिकैतगंज से जशपुर की ओर आ रहे थे। रास्ते में करबाल रोड के कब्रिस्तान के सामने बाइक चालक डोंकचौरा के बसंत गिरी ने सड़क किनारे घर के सामने खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मार दिया। घटना के वक्त 5 साल की एक बच्ची स्कूटी पर बैठी थी।
बाइक की टक्कर से स्कूटी नाली में गिर गई और बच्ची के सिर, हाथ व पैर में चोटें आई हैं। बसंत गिरी के साथ किशोर गिरी और गंगा गिरी बाइक पर सवार थे। तीनों शराब के नशे में धुत थे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। बाइक चालक सहित सवार दाेनाें ने इतनी अधिक शराब पी रखी थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। आरेापियों ने मोहल्लेवासियों को बताया कि वे डोंड़काचौरा से टिकैतगंज शराब पीने के लिए गए थे और शराब पीकर ही वापस लौट रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Esat7
via
Comments
Post a Comment