नगर के होनहार डॉ. भागवत देवांगन द्वारा सीनियर्स की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की सूचना के बाद नगर में क्रोध का माहौल था। शुक्रवार की रात भागवत देवांगन की डेडबॉडी नगर पहुंची। शनिवार को लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। घटना के विरोध में नगर के लोगों व विद्यार्थियों ने शिवरीनारायण- बिलासपुर मुख्यमार्ग में राहौद नगर की सड़क पर चक्काजाम कर दिया। तहसीलदार जयश्री पत्थे, विधायक इंदु बंजारे मौके पर पहुंची। मृतक के भाई ने जांच की मांग करते हुए तहसीलदार को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
डॉ. भागवत देवांगन एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद एमडी कोर्स करने के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां उनके सीनियर्स ने इतना प्रताड़ित किया कि वे बर्दाश्त नहीं कर सके और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉ. भागवत देवांगन के भाई प्रहलाद देवांगन ने भाई को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने वाले 5 सीनियर्स के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक साल के भतीजे ने दी मुखाग्नि
डॉ. भागवत देवांगन का शनिवार काे नगर के मुक्तिधाम मेंं अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए नगर के लोग शामिल हुए। मुखाग्नि उनके एक साल के भतीजे कान्हा ने दी।
धरने में भी डिस्टेंस का किया गया पालन
सड़क पर बैठे लोगों ने इस बात का ध्यान रखा कि कहीं कोविड के नियमों की अनदेखी न हो। सड़क पर दूर दूर पहले घेरा बनाया गया। उसके बाद उन घेरों में विरोध प्रदर्शन करने वाले बैठे रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33s9v2Y
via
Comments
Post a Comment