Skip to main content

पुराने विवाद पर दो नामजद आरोपियों ने दंपती को पीटा

पुराने विवाद पर दो नामजद आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी। घटना 24 अक्टूबर की रात 9 बजे ब्लॉक पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला कायम कर लिया। सुमित्रा गेंदले तथा उनके पति रूपचंद्र गेंदले शनिवार की रात अपने घर के पास ही खड़े थे। उसी समय आरोपी जंतराम सतनामी तथा ओम प्रकाश पात्रे वहां पहुंच गए और पति पत्नी से विवाद करने लगे। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की आरोपी जंतराम तथा ओमप्रकाश ने सुमित्रा गैलरी तथा उनके पति रूपचंद के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट से घायल पति को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FXglED
via

Comments