Skip to main content

पंडालों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, रजिस्टर में दर्ज कर रहे नाम, मास्क लगाने पर ही दे रहे प्रवेश

इस बार कोरोना संक्रमण के चलते नवरात्र में शहर में दुर्गा प्रतिमाएं सिर्फ 8 स्थानों पर ही स्थापित की गई है। कोरोना संक्रमण को लेकर दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा पूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। पंडालों में शासन के नियमों का पालन कराया जा रहा। शहर के भंडारीपारा वार्ड में दुर्गा चौक में श्रीश्री मां अंबे दुर्गोत्सव समिति 18 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना करती आ रही है।
इस वर्ष भी माता दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना दुर्गा चौक में किया गया है। यहां इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कराने का फैसला लिया गया है। साथ ही हवन में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का फैसला लिया गया है।
समिति से जुड़े किशन यादव, रामदयाल यादव, मनोज जोशी, जितेंद्र पटेल, दिनेश यादव, विनोद यादव ने कहा कोरोना संक्रमण के बाद भी सभी में उत्साह है, लेकिन जो भी श्रध्दालु आ रहे हैं उन्हें मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कहा जा रहा है। विसर्जन के दिन सभी मास्क लगाकर विसर्जन करने के लिए जाएंगे। लट्टीपारा कन्या शाला के पास बड़े कंकालीन दुर्गोत्सव समिति ने माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। प्रतिवर्ष समिति नवरात्र में रामायण-जसगीत का कार्यक्रम कराते थे, लेकिन इस वर्ष समिति ने रामायण, जसगीत नहीं कराने का फैसला लिया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के नाम व पता रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं। समिति के संरक्षक आलोक तिवारी ने कहा इस वर्ष आरती में काफी कम लोगों को शामिल किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है।

स्कूल चौक में इस बार नहीं होगा रावण दहन
नवजोत दुर्गोत्सव समिति बरदेभाठा, कोदाभाठ 20 वर्षों से माता दुर्गा की प्रतिमा स्कूल चौक में स्थापित कर रही है। यहां विजय दशमी के दिन रावण दहन के साथ राम रावण युध्द का नाटक भी होता था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं करने का फैसला लिया गया है। समिति से जुड़े महेंद्र साहू, मनीष शर्मा, हेमंत साहू, प्रदीप साहू, सौरभ सिंह ने कहा कोविड नियम का पालन करते हुए पूरी सावधानी से माता दुर्गा की आराधना की जा रही है। विसर्जन के दिन भी सादगी से विसर्जन किया जाएगा। इसी तरह शिवनगर में श्रीश्री शिवोदय नवदुर्गोत्सव समिति द्वारा प्रतिमा स्थापित कर कोरोना संक्रमण से बचने नियमों का पालन किया जा रहा है। आमापारा में श्रीश्री नवजोत दुर्गाेत्सव समिति द्वारा भी प्रतिमा स्थापित की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Adherence to social distancing in pandals, names registering in register, giving entry only after applying mask


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hlv2SL
via

Comments