डीजीपी डीएम अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस शहीद स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। शहीद एएसआई कोरसा नागैया के पुत्र के. रविकांत जो कि बीजापुर में पदस्थ हैं, उन्होंने पारिवारिक कारणों से दंतेवाड़ा स्थानांतरण करने की मांग की। इस पर तत्काल स्थानांतरण आदेश जारी कर सौंप दिया। सात शहीदों के परिजनों नें आवास आवंटन संबंधी मांग रखी। अवस्थी ने तत्काल सातों परिवारों को आवास आवंटित करने के निर्देश जारी कर दिए, जिनमें शहीद सहायक आरक्षक गंधम रमेश के बाल आरक्षक पुत्र प्रियांशु गंधम को सुकमा में, शहीद प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह के बाल आरक्षक पुत्र राजसिंह को दूसरी वाहिनी छसबल, शहीद आरक्षक अमरदीप खलखो के भाई प्रधान आरक्षक रूपेश खलखो को दूसरी वाहिनी छसबल में, शहीद आरक्षक हेमंत कुमार पोया की पत्नी डेगेश्वरी पोया को कांकेर में, शहीद प्रधान आरक्षक उपेंद्र कुमार साहू की पत्नी राधिका साहू को बस्तर में, शहीद सोयम रमेश की पत्नी सोयम लच्छी को सुकमा में और शहीद आरक्षक लिबरू राम बघेल की पत्नी हीराबती बघेल को सुकमा में आवास देने निर्देश दिए।
शहीदों के परिजन खुद को अकेला न समझें: अवस्थी
अवस्थी ने कहा कि सेवा के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों की जिम्मेदारी हमारी है। आप सभी अपने आपको अकेला न समझें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप सभी सीधे मुझसे आकर मिल सकते हैं। शहीदों के परिजनों की समस्याओं का निराकरण पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m50iUB
via
Comments
Post a Comment