कोरोना संक्रमण के दौर में अपनी जान की परवाह ना कर लोगों की जान बचाने में जुटे धरती के भगवान की संज्ञा प्राप्त डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का शुक्रवार को अग्रवाल नवयुवक समिति ने प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया। अग्रसेन भवन में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।
सम्मान समारोह में अग्रवाल सभा के सचिव अनिल मित्तल ने डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा। उन्होंने कहा कि दुनिया में जब लोग अपनी जान की परवाह कर रहे थे, तब डॉक्टर भगवान बनकर लोगो की जान बचाने में लगे थे। शुक्रवार को उनका सम्मान कर निश्चय ही अग्रवाल समाज ने एक गौरवपूर्ण कार्य किया है। इस दाैरान अग्रवाल सभा के संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, सभा के अध्यक्ष ब्रम्हप्रकाश अग्रवाल, अनिल मित्तल, अंजनी मित्तल, सरगुजा संभाग उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रामनिवास जिंदल, जगदीश अग्रवाल, सतीश जिंदल, बीएमओ डॉ.जेम्स
मिंज, महिला मंडल की संरक्षक चंदा गर्ग, अर्चना गर्ग, सचिव प्रिया सिंघल, मीडिया प्रभारी राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नवयुवक समिति के अध्यक्ष आशीष मित्तल, मयंक अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अंकित बंसल, अंकित मित्तल एवं अन्य अग्रवाल समितियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजुद थे।
धरती के भगवान हैं डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी
अग्रवाल सभा के संरक्षक राजेन्द्र अग्रवाल ने भी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान करना किसी भी व्यक्ति या संस्था का काम नहीं हो सकता। क्योंकि डॉक्टरों का सम्मान करना भगवान के सम्मान से कम नहीं हो सकता। कोरोना संक्रमण के दौर में जिस प्रकार डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी वह किसी सम्मान या तारीफ की मोहताज नहीं है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ब्रम्हप्रकाश अग्रवाल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा अपना कीमती समय देकर या पहुंचने को लेकर आभार जताया। अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्रवक्ता हरगोविंद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवक्ता प्रवीण गर्ग ने किया।
सम्मान से डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ेगा: बीएमओ डॉ. मिंज
सम्मान समारोह में बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज ने अग्रवाल नवयुवक समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए जिस तरह अग्रवाल सभा एवं नवयुवक समिति ने अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम करवा रहे हैं वह निश्चय ही तारीफ के काबिल है। उन्होंने डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के सम्मान को एक महत्वपूर्ण कड़ी बताई। यह सम्मान डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T3fPYA
via
Comments
Post a Comment