शनिवार को नायब तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत व सीएमओ हितेन्द्र यादव नगर पंचायत व पुलिस की टीम के साथ नगर में निकले। और बिना मास्क के घूमने वाले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। शुक्रवार को दैनिक भास्कर ने आदेश का नहीं हुआ पालन लोगों की उमड़ी भीड़ शीर्षक के साथ खबर प्राथमिकता से छापी थी। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। नगर के 3 कृषि केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने व 120 लोगों से मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना वसूला गया।
सीएमओ हितेन्द्र यादव ने बताया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर गौरव कृषि केंद्र से 11 सौ रुपए, गुरु महिमा कृषि केंद्र से 11 सौ रुपए व वैष्णव बीज भंडार से 5 सौ रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं नगर में जगह जगह बिना मास्क के घूम रहे 120 लोगों से 12000 रुपए जुर्माना वसूला गया। नायब तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत व सीएमओ हितेन्द्र यादव ने दुकानदारों व लोगों से मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, दुकानों के सामने गोल घेरा बनाने व शासन के नियमों का पालन करने की समझाईश दी। नायब तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत ने दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देकर कहा इसके बाद नियमों का पालन नही करने पर दुकान सील किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HNuc0Q
via
Comments
Post a Comment