Skip to main content

कोरोना जांच करने टूटी पुलिया पार कर गांव पहुंच रहे स्वास्थ्यकर्मी

कोरोना के जांच के लिए कुआकोंडा ब्लॉक के नक्सल प्रभवित गांव नीलावाया, नहाड़ी, काकड़ी, तनेली, रेवाली, बुरगुम जैसे गांवो में कोरोना जांच के लिए जाने वाली टीम को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि कुआकोंडा ब्लॉक के इन गांवो की सड़कों को नक्सलियो ने काट रखा है। कोरोना जांच के लिए गांव-गांव जाने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम खतरों के बीच जान जोखिम में डाल कर लोगों तक पहुंच रही है। बुधवार को 2 आरएचओ, 1 स्टाफ नर्स, 1 वाहन चालक की टीम पैदल जांच का सामान लेकर नीलावाया की टूटी पुलिया को पार कर गांव पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मी दुष्यंत कुमार साहू, चंद्रशेखर नेताम, भुनेश्वरी बघेल, रितेश ठाकुर ने बताया नीलावाया में कोरोना जांच के लिए नाले तक गाड़ी से पहुंच गए हैं। अब गाड़ी नाला पार नहीं जा पाएगी। इसलिए पैदल नीलावाया जाएंगे।

2018 में नक्सलियों ने तोड़ दी थी पुलिया
गौरतलब है कि नीलावाया जाने के रास्ते में गोला नाले पर बनी पुलिया नक्सलियों ने साल 2018 में तोड़ दी थी। नक्सली विरोध की वजह से सड़क का काम भी रुका हुआ है। जिस रास्ते से स्वास्थ्य कर्मी टूटी पुलिया को जद्दोजहद कर पार कर नीलावाया कच्चे रास्ते से जा रहें है। इस रास्ते में नक्सली कहां आईईडी व स्पाइक होल बना रखे है, इसकी जानकारी किसी कर्मचारी को नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Health workers reaching the village after crossing a broken bridge to investigate the corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oDCERt
via

Comments