राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे। एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। दरअसल बस्तर में होने वाली बारिश के कारण रायपुर में भी मौसम में बदलाव रहेगा। दिन का तापमान थोड़ा कम रहेगा।
पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक है। इस सिस्टम की वजह से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में काफी मात्रा में नमी आ रही है। 20 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में तापमान में गिरावट आएगी। रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम में बहुत अधिक बदलाव नहीं रहेगा, लेकिन शाम-रात में कहीं-कहीं पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। रात में भी पारा 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2INjkkf
via
Comments
Post a Comment