आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन द्वारा खेत से मेड़ का रकबा कम किए जाने को लेकर शुक्रवार को शासन के आदेश की प्रतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन ने राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रकबा कम न करने तथा किसान से उत्पादित पूरा धान व मक्का लेने की मांग की है।
आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन द्वारा ब्लाक स्तर पर प्रदेश भर में शासन के उस आदेश की प्रतियां जलाई गई। इसमें शासन ने खेत से मेड़, नलकूप आदि का रकबा कम करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के तहत वर्तमान में पटवारियों द्वारा गिरदावरी का काम किया जा रहा है, जिसमें खेत का मेड़ का रकबा कम किया जा रहा है, साथ ही किसानों द्वारा खेत में नलकूप खनन किया गया है या अपने विश्राम व अन्य गतिविधियों के लिए जो भूमि रखी गई है, उसका भी रकबा कम किया जा रहा है। इससे प्रति एकड़ किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
संगठन के अध्यक्ष हिरणमय विश्वास, मनोज राणा, तरूण सरकार आदि ने कहा फसल के उत्पादन के लिए जितने खेत महत्वपूर्ण है, उतने ही मेड़ भी। लेकिन शासन किसानों से कम से कम धान या मक्का खरीदना पड़े इसलिए तरह-तरह के आदेश निकाल रहा है। इससे किसान को सीधा नुकसान होगा। किसान से उनके उत्पादन का दाना-दाना खरीदा जाए। इसको लेकर राष्ट्रपति राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nSomvI
via
Comments
Post a Comment