Skip to main content

आपसी विवाद के चलते किसान ने किया जहर का सेवन, मौत

किरारी के वार्ड नं. 17 बेलवा पारा निवासी किसान कैलाश गिर गोस्वामी ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में किसान को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इलाज के दौरान किसान की मृत्यु हो गई। किसान कैलाश गिर गोस्वामी को उसके भाइयों से पैतृक जमीन का बंटवारा मिला था। कैलाश गिर के भाई कल्याण गिर ने कैलाश के जमीन में जाने वाले पहुंच मार्ग को गांव के दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। कैलाश गिर गोस्वामी द्वारा अपने भाई से जमीन स्वयं खरीदना चाह रहा था। लेकिन उसके भाई ने उसे जमीन नहीं दी।

कैलाश द्वारा 30 सितम्बर को जमीन के चारों ओर घेराबंदी करने कल्याण गिर द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 2 अक्टूबर को कैलाश को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया। थाना से कैलाश गिर गोस्वामी लौटा और कीटनाशक का सेवन कर लिया गया। टीआई ने बताया कि कैलाश गिर के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3in1twA
via

Comments