तमनार में एसबीआई एटीएम काे ताेड़कर चोरी के प्रयास करने के मामले में पुलिस ने चाेरी का अपराध दर्ज किया था। एसपी के कड़े निर्देश के बाद खुलासे में जुटी पुलिस ने दाे अपचारी बालक सहित तीन शातिर बदमाशों काे गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक व एटीएम ताेड़ने में प्रयाेग किए गए हथियार को जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनाें आराेपियाें काे रिमांड पर जेल भेजा है।
गुरुवार की रात तमनार के उर्जानगर स्थित एसबीआई के एटीएम काे ज्ञात चाेराें ने ताेड़कर कैश लूटने का प्रयास किया था। मामले में एटीएम देखरेख करने वाली कंपनी ट्रांजेक्शन साल्युशन इंटरनेशनल के त्रिलोचन साव ने एटीएम में ताेड़फाेड़ व चाेरी किए जाने की रिपाेर्ट दर्ज कराई थी। शहर के बीच में इस तरह की वारदात काे अंजाम दिए जाने का मामला सामने आने पर एसपी संताेष कुमार सिंह ने तमनार थाना प्रभारी काे मामले में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए थे। शनिवार काे सक्रिय हुई पुलिस ने सावित्रीनगर कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्डों से पूछताछ के साथ जांच तेज की।
जिस पर पता चला कि घटना वाली रात पास के एक गैराज में काम चला रहा था, रात में ही गैरेज मिस्त्री ग्राम कोसमपाली (सारसमाल) के एक लड़के को रात्रि घूमते देखना बताया। इस पर पुलिस ने एक अपचारी बालक काे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की ताे वह टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया। उसे पुलिस काे काे बताया कि वह सरोज राठिया पिता रामेश्वर राठिया व दो अपचारी बालक निवासी कोसमपाली सारसमाल थाना तमनार के साथ संबल लेकर एटीएम ताेड़ने का प्रयास किए थे। पुलिस ने पूछताछ के दाैरान उनकी निशादेही पर एटीएम चाेरी करने की काेशिश करने में इस्तेमाल किए गए संबल, एक माेटर साइकिल संख्या सीजी 13-एएच-4347 को जब्त किया है। थाना प्रभारी तमनार ने बताया कि एटीएम चाेरी के मामले में दाे अपचारी बालक सहित तीन लाेग गिरफ्तार किए गए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d2TgfV
via
Comments
Post a Comment