Skip to main content

कांग्रेसी नेता के बेटे व ड्राइवर से कराई उठक-बैठक

पंचायत में ही आरोपी को सजा सुना दी जा रही है। ऐसे मामले पुलिस के पास भी नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सन्ना पंचायत में भी सामने आया है, जहां एक ट्रैक्टर ड्राइवर से मारपीट के मामले में ग्रामीणों ने पंचायत की बैठककर ड्राइवर के साथ मारपीट करने वाले कांग्रेसी नेता के बेटे व ट्रैक्टर ड्राइवर दाेनाें से उठक बैठक करवाई। पंचायत में सजा सुनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
वीडियो में सन्ना के कांग्रेस नेता बंसत लाल गुप्ता के बड़े बेटे हैप्पी गुप्ता और एक युवक भी कान पकड़कर भरी सभा में उठक बैठक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सन्ना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। भास्कर ने वायरल वीडियो की पड़ताल अपने स्तर पर की तो पाया कि कि हैप्पी गुप्ता के ट्रैक्टर ड्राइवर आनन्द यादव पिता सूरजदेव यादव का बालू डंप करने गांव में गया था। ट्रैक्टर कच्ची सड़क में फंस गया और जब उसने इसकी सूचना मालिक हैप्पी गुप्ता को दी तो वह मौके पर पहुंचकर ड्राइवर के ऊपर ही जानलेवा हमला कर दिया। ड्राइवर का गला दबाते हुए खाई में धकेलने का भी प्रयास करने लगा। ड्राइवर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने तक की बात की गई। वहीं घटना के वक्त दूसरे ड्राइवर ने बीच बचाव करते हुए ड्राइवर को बचाया। ड्राइवर ने रात में ही आकर अपने घर में इसकी जानकारी दी और घटना चरभैया पाठ में फैल गई।
दूसरे दिन सुबह मामले को लेकर गांव में पंचायत की बैठक हुई, जहां सरपंच पति भी मौजूद थे। मामले को दबाने के लिए मालिक को भी मौके पर बुलाया गया और मालिक और ड्राइवर दोनों को ही भरी समाज और पंचायत में कान पकड़कर उठक बैठक कराई गई और हाथ जोड़कर माफी मांगने के लिए कहा गया। पूरे मामले में एसडीओपी मनीष कुंवर ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक कोई ऐसा मामला नहीं आया है। पुलिस के पास यदि पीड़त पक्ष द्वारा रिपोर्ट की जाती है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TwObn0
via

Comments