Skip to main content

इलेक्ट्राॅनिक दुकान में चोरी, चोर की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद

पुसाैर के बंजारी मंदिर चौक के पास इलेक्ट्राॅनिक दुकान में बीती रात अज्ञात चाेराें ने पीछे से सेंधमारी कर कीमती सामान चाेरी कर लिया। सुबह दुकान खाेलने पहुंचे युवक काे चाेरी की जानकारी हुई ताे पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना में स्थानीय लोगों के हाथ हाेने पर जांच कर रही है। पुलिस काे जानकारी देते हुए गजानंद पटेल पिता चैतराम पटेल ने बताया कि उसकी बंजारी मंदिर चौक के पास वीडियो केयर इलेक्ट्राॅनिक दुकान है। शुक्रवार काे वह रात 9 बजे के करीब दुकान बंद करके गया था।

शनिवार काे जब वह दुकान खाेलने के लिए पहुंचा ताे पीछे से टिन के हिस्से काे काटकर अज्ञात चाेर दुकान की गुल्लक में रखे 7 हजार रुपए नकद, 18 बंडल कीमती वायर सहित लाखाें रुपए की कीमती सामान चाेरी कर ले गए। चाेरी की जानकारी हाेने पर उसने दुकान में लगे सीसीटीवी से फुटेज देखे ताे रात 12 बजे के करीब एक युवक दुकान के पीछे कटर से टिन काटता हुआ नजर आ रहा है। माैके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चाेर के स्थानीय हाेने की आशंका जाहिर करते हुए कुछ संदिग्धाें पर नजर बनाए है। थाना प्रभारी ने बताया कि इलेक्ट्रानिक दुकान से हुई चाेरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।

काेठे से ट्रैक्टर और ट्राली दोनों चोरी

पुसाैर थाने में ट्रैक्टर चाेरी हाेने की जानकारी देते हुए तिलगी निवासी संताेष पटेल ने बताया कि उसने अपने नाना नान्हू राम पटेल निवासी कांसीडीह थाना चन्द्रपुर जिला जांजगीर चांपा के नाम से ट्रैक्टर सीजी-11डी-3060 की 2011 में खरीदारी की थी, जिसे वह गांव के किनारे काेठार में बने कमरे में खड़ा करता था। शुक्रवार की रात वह राेज की तरह ट्रैक्टर काे खड़ा करके घर गया था। शनिवार की सुबह 6 बजे जब उसने कोठार पहुंचा तो मकान का कुंदा नीचे टूटी अवस्था में मिला। कमरे के अंदर खड़ा ट्रैक्टर, ट्राली दाेनाें गायब थीं। पुलिस ने चाेरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n9KRvX
via

Comments