सोमवार को हाथियों का दल कच्चे, साल्हे और ईरागांव में दिनभर रहे और मंगलवार को फिर बालोद जिले के डौंडी वन परिक्षेत्र की ओर वापस लौट गए। इस दौरान किसानों के धान के फसल को नुकसान भी पहुंचाया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश नेताम ने बताया सोमवार को 10 से 12 हाथी थे। जंगल में होने के कारण सही संख्या साल्हे कच्चे और ईरागांव के तीन किसानों के धान का फसल का नुकसान का जानकारी मिला है। इसका विभाग द्वारा जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र के पटवारी के मदद से सही जानकारी लेकर मुआवजा प्रकरण बनाया जाएगा। क्षेत्र के लोगों का कहना क्षेत्र में पहली बार हाथी आने से देखने की उत्सुकता थी और डर भी बना हुआ था। वापस चले जाने से थोड़ी राहत मिली है।
भले ही हाथी डौंडी क्षेत्र में चले गए हैं, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र है, इसलिए वन विभान इन हाथियों के दल का लोकेशन ले रहा है। कही फिर से वापस आ न जाए
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37p9tex
via
Comments
Post a Comment