Skip to main content

जोगी के अपमान से व्यथित रेणु जोगी बोलीं- निर्वाचन अधिकारी से करूंगी शिकायत

पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की पत्नी और कोटा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की विधायक डॉ रेणु जोगी ने कांग्रेस अध्यक्ष और विधायकों पर जमकर निशाना साधा है।
अपनी सभाओं में दिवंगत स्व अजीत जोगी को नकली आदिवासी बताकर उनका अपमान करने से व्यथित रेणु जोगी ने मोहन मरकाम को नसीहत देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उन्हें इस तरह से अपमानित करना कांग्रेस की स्तरहीन बयानबाजी और राजनीति का परिचायक है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन ऐसी स्तरहीन बातें शोभा नहीं देती है। मेरे पति ने 20 वर्षों से मरवाही की जनता का प्रतिनिधित्व किया है। जब वे कांग्रेस पार्टी में थे तो वे 2 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उन्हें अनुसूचित जनजाति विभाग का अध्यक्ष भी बनाया था और जब स्व जोगी ने पार्टी छोड़ी थी तब भी वे कांग्रेस के एसटी विभाग के अध्यक्ष थे। जाति मामले पर श्रीमती जोगी ने कहा कि स्व जोगी की जाति कोर्ट तय करेगी, ऐसे में आपके द्वारा उनका अपमान करना बिल्कुल ही नाजायज है। मैं इसकी शिकायत दिल्ली से आए केंद्रीय पर्यवेक्षक और निर्वाचन आयोग से करुंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Renu Jogi, distressed by Jogi's insult, said- I will complain to the Returning Officer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kvoTBA
via

Comments