Skip to main content

नाना के साथ डैम में नहाने गयी 8 साल की बच्ची की डूबने से मौत

घटना नागपुर चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत महराजपुर की बताई जा रही है। जहां की निवासी प्रीति पिता विनोद 8 वर्ष शुक्रवार सुबह 9 बजे नाना सदन बाधि के साथ गाव के ही गुदाबारी बांध में नहाने गई थी। जहां से वह घर नहीं लौटी।

नाना से पूछने पर घर जाने की बात कही गई। जिसे लेकर घर वाले परेशान रहे और दिन भर उसे तलाश करने के बाद नहीं मिलने पर जानकारी शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे नागपुर पुलिस चौकी में दी गई।

जिसके बाद नागपुर पुलिश चौकी प्रभारी सुबल सिंह ने सन्देह के आधार पर डैम पहुंचे। वहां जानकारी नहीं मिली। सुबह महराजपुर के बांध में लड़की का शव पानी दिखा। जिसकी जानकारी पर पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mhGOfK
via

Comments