घर में परीक्षा दिलाने वाले बीए, बीएससी, बीकॉम के स्टूडेंट्स उत्तरपुस्तिका जमा करने लीड कॉलेज व पोस्ट आॅफिस पहुंच रहे हैं। कॉलेज में भीड़ है। इसलिए रोजाना 60 से 70 स्टूडेंट्स स्पीड पोस्ट के माध्यम से उत्तरपुस्तिका जमा करना उचित समझ रहे हैं। संकटकाल के चलते परीक्षा पद्धति बदली तो नजारे भी बदल गए है। स्टूडेंट्स की मजबूरी भी है वजह कॉलेज में भीड़ होना और 3 ही काउंटर में कॉपियां जमा करना। 5 दिन में 3 हजार 331 स्टूडेंट्स के लिए उत्तरपुस्तिका जमा करना चुनौती बना हुआ है। इसलिए पोस्ट ऑफिस में 80 रु. खर्च कर स्पीड पोस्ट कराने मजबूर हैं। प्रबंधन के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम के 3 हजार 331 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए है। एक अक्टूबर से कॉपियां जमा करने पहुंच रहे हैं।
परीक्षा दिलाने के बाद 200 रु. से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा: कोरोनाकाल में परीक्षा दिलाने के बाद स्टूडेंट्स को 200 रु. से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। दरअसल सभी विषयों की आंसरशीट बनाकर जमा करने निर्देश दिए हैं। ज्यादा लाभ लेने बुक डिपो वाले आंसरशीट बनाकर बेचे हैं, वह भी ज्यादा रेट में। खेरथा कॉलेज के प्रो. उमेश पाठक ने कहा कि 40 का आंसरशीट 60 रुपए तक बिका है।
41 से 80 रु. तक खर्च
बालोद डाकघर के पोस्ट मास्टर रूपेश कुमार ने बताया कि रोजाना 60-70 छात्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से उत्तरपुस्तिका जमा करने पहुंच रहे है। कॉपियों का वजन 50 ग्राम है तो 41 रुपए चार्ज लगेगा। 41 से 80 रुपए तक प्रत्येक स्टूडेंट को खर्च करना पड़ रहा।
समय कम है इसलिए स्पीड पोस्ट ही विकल्प
स्टूडेंट किरण, चंद्रशेखर, संजय ने बताया कि 5 अक्टूबर तक कॉपियां यानी सभी विषय का उत्तरपुस्तिका जमा करना है इसलिए स्पीड पोस्ट कराना मजबूरी हो गई है। कॉलेज परिसर में भीड़ है। वहीं 4 घंटे का समय दिया गया है। बालोद से 10-15 किमी दूर गांवों से आने के बाद भी अगर कॉपिया जमा नहीं होगी तो कोई मतलब नहीं होगा। इसलिए क्या करें, जो भी विकल्प है, उसके अनुसार कॉपिया जमा कर रहे हैं। जिन कॉलेजों में दर्ज संख्या ज्यादा है, वहां भीड़ ज्यादा हो रही है। काउंटर बढ़ाना जरूरी है।
संक्रमण का डर, एक दिन में 90 छात्र पहुंचेंगे
खेरथा के शासकीय कॉलेज में एक दिन में 90 छात्रों की कॉपियां लेने का नियम बनाए हैं। ताकि भीड़ न हो। एक काउंटर में अधिकतम 30 स्टूडेंट्स सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जमा कर सकते हैं। संक्रमण का खतरा भी ज्यादा है। इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया है। परीक्षा दिलाने के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी के प्राइवेट स्टूडेंट्स 1200 से लेकर 1600 रुपए तक फॉर्म भरने के दौरान खर्च किए। जिन संकाय में प्रायोगिक कार्य ज्यादा रहता है। चार्ज बढ़ जाता है।
5 हजार स्टूडेंट्स जमा करेंगे उत्तरपुस्तिका
लीड कॉलेज के प्राचार्य जेके खलको ने कहा कि परीक्षा में शामिल लगभग 5 हजार स्टूडेंट्स उत्तरपुस्तिका जमा करेंगे। अभी 5 अक्टूबर तक समय दिया गया है। पीजी वालों का जमा हो चुका, यूजी वालों का बचा है। 3 काउंटर बना है। संक्रमण को देखते हुए गेट में ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कॉलेज में घुसने के पहले सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं। मास्क लगाकर स्टूडेंट्स उत्तरपुस्तिका जमा कर रहे है। स्पीड पोस्ट से भी कॉपियां यहां आ रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GtHyid
via
Comments
Post a Comment