Skip to main content

इलाज के लिए अब घूमेंगी 8 मोबाइल मेडिकल वैन

जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए अब गांव गांव में जांच व इलाज की सुविधा होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने 8 मोबाइल मेडिकल वैन खरीदा है। कलेक्टर कांकेर केएल चौहान ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों इन मोबाइल मेडिकल वैन का लोकापर्ण कराया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
जिले के सीएसआर मद से खरीदी गई 8 मोबाइल मेडिकल वेन में पांच को कांकेर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, चारामा व नरहरपुर में एक प्रदान की जाएगी। अंतागढ़ व कोयलीबेड़ा में पहले ही यह वेन प्रदान की जा चुकी है। शेष बचे तीन वैन में दो को जिले भर में पोषण वेन के रूप में संचालित किया जाएगा। एक वैन को रिजर्व रखी जाएगी। कलेक्टर ने बताया ये सभी वैन मेडिकल से संबंधित सभी सुविधाओं से लैस है। इसमें जरूरत के अनुसार डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ व संसाधन मौजूद है। इसमें लैब में होने वाले तरह तरह के जांच भी किए जाएंगे। ये वैन हाट बाजार व गांव आदि जगहों में जाकर लोगों की जांच कर वहीं इलाज करेगी।

वैन में बच्चों की होगी भर्ती
पोषण वैन गांव में जाकर बच्चों की जांच करेगी। बच्चे कुपोषित पाए जाते हैं तो वेन गांव में ही रहेगी तथा उसमें बच्चों को भर्ती कर उनका वहीं इलाज किया जाएगा।
होगा वर्चुअल लोकार्पण
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना काल को देखते हुए मोबाइल मेडिकल वेन का वर्चुअल लोकार्पण कराया जाएगा। इसके लिए नरहरदेव मैदान या अन्य किसी बड़े मैदान का चयन किया जा रहा है। जिसमें सभी वेन को रख वहां बड़ी से एलसीडी व कैमरा लगा लोकार्पण कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 mobile medical vans will now roam for treatment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GTs2fB
via

Comments