Skip to main content

74 नए केस, सुरक्षा गार्ड समेत अंतागढ़ विधायक पाॅजिटिव

गुरुवार को जिले में कोरोना के 74 नए मरीज पाए गए। इसमें अंतागढ़ विधायक का सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। जबकि अंतागढ़ विधायक अनूप नाग चार दिन पहले पाॅजिटिव पाए गए थे। हालांकि इसकी सूचना बाद में सामने आई। अंतागढ़ विधायक के कार्यालय में अबतक विधायक समेत कुल चार लोग पाॅजिटिव पाए जा चुके हैं। इधर जिले के दुधावा चौकी में लगातार जवान पाॅजिटिव पाए जा रहे हैं। गुरुवार को चौकी प्रभारी समेत तीन जवान संक्रमित पाए जाने से चौकी को सील कर दिया गया है।
अंतागढ़ में गुरुवार को हुई जांच में विधायक कार्यालय में तैनात एक जवान को पॉजिटिव पाया गया है। इसके चार दिन पूर्व अंतागढ़ विधायक पॉजिटिव पाए गए थे। विधायक के कार्यालय में पहला पॉजिटिव जवान 18 अक्टूबर को मिला था। इसमें कुछ लक्षण दिखने के बाद उसकी जांच की गई थी। विधायक पिछले सप्ताह अपने सुरक्षा गार्ड के साथ मरवाही चुनाव दौरे पर गए हुए थे। मरवाही से लौटने के दौरान विधायक के साथ ही उनके सुरक्षा गार्ड एक वाहन में ही थे। 18 अक्टूबर को एक जवान में लक्षण दिखने के बाद उसकी जांच की गई तो वह पॉजिटिव पाया गया। 19 अक्टूबर को विधायक की एंटीजन जांच की गई। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खबर लिखे जाने तक विधायक से बात नहीं हो सकी, उनके पीएसओ ने बताया कि अभी वे धमतरी सीटी स्कैन करवाने गए हैं।

सीएस के परिवार में फिर 6 पॉजिटिव मिले
कांकेर में कुल 16 पॉजिटिव मिले। इसमें शहर व ग्रामीण इलाके में आठ आठ पॉजिटिव मिले हैं। शहर से सटे ग्रामपंचायत सिंगारभाट में 7 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 6 पॉजिटिव मरीज जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के परिवार के ही हैं। इसके पूर्व सिविल सर्जन स्वयं पॉजिटिव पाए गए थे।
डाॅक्टर की पत्नी पाॅजिटिव
भानुप्रतापपुर के शिवम अस्पताल में दो दिन पूर्व पॉजिटिव पाए गए डाक्टर की पत्नी भी गुरूवार को पॉजिटिव पाई गई। दोनों को रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर नेहरूनगर में एक साथ 6 पॉजिटिव मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mdr1hR
via

Comments