Skip to main content

मोबाइल पर ~50 लाख के दांव लगवाता सटोरिया बंदी

मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खिलवाते व हार जीत पर लोगों से दांव लगवाते ओव्हरब्रिज के पास रामसागर में सुरेश मंधान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मोबाइल से 50 लाख से अधिक का दांव क्रिकेट सट्टे पर लगाया गया था।
महेश कुमार ध्रुव शहर टीआई ने हुए बताया कि सटोरिए के मोबाइल पर पैसे के लेन देन की वाइस रिकार्डिंग व वाटसअप चैटिंग के मैसेज मौजूद हैं। सटोरिया सुरेश मंधान उर्फ बाबू बहुत लंबे समय से क्रिकेट सट्टा खिला रहा था किंतु आज तक कभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया था।

सुरेश लोगों को क्रिकेट सट्टा खेलने के लिए बुकी को देता है,जिसके एवज में 4-5 प्रतिशत कमीशन लेता था। आरोपी सटोरिया जबलपुर व रायपुर के बुकियों को ग्राहक देता था, उसके एवज में कमीशन लेता था।

आरोपी से क्रिकेट मैच के सट्टे में लगाए गए नगदी 7260 रुपए भी बरामद किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Speculator imprisoned for betting ~ 50 lakhs on mobile


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oonNtX
via

Comments