जशपुर के ऐतिहासिक दशहरे में कोई रियायत नहीं दी गई है। दशहरा आयोजन को लेकर प्रशासन ने जारी पुरानी गाइडलाइन को यथावत रखते हुए 10 फीट से अधिक उंचाई का पुतना ना बनाने और किसी भी हाल में 50 से अधिक लोगों की भीड़ जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर महादेव कावरे ने कहा है कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा वर्तमान में जिले में कोरोना पाॅजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने के लिए सभी संबंधित उपाय अमल लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है।
दशहरा पर्व में शहर एवं विभिन्न स्थानों में पुतला दहन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत पुतलों की ऊंचाई 10 फिट से अधिक न हो। पुतला दहन किसी बस्ती रहवासी इलाके में न किया जाए। पुतला दहन खुले स्थान पर किया जाए। पुतला दहन कार्यक्रम में समिति के मुख्य पदाधिकारी सहित किसी भी हाल में 50 व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होगें। आयोजन के दौरान केवल पूजा करने वाले व्यक्ति शामिल होगें। अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। कार्यक्रम का यथासंभव ऑनलाइन माध्यमों आदि से प्रसारण किया जाए। पुतला दहन के दौरान आयोजन का वीडियोग्राफी कराया जाए तथा आयोजक एक रजिस्टर संधारित करेंगे एवं पुतला दहन कार्यक्रम में आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किया जायेगा एवं आयोजन करने वाले व्यक्ति अथवा समिति 4 सीसीटीवी लगाएगा, ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण होने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। प्रत्येक समिति, आयोजक समय पूर्व सोशल मीडिया मे यह जानकारी दें कि कोविड-19 कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम सीमित रूप से किया जाएगा।
हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन
प्रत्येक व्यक्ति को सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना एवं समय-समय पर सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। रावण दहन स्थल से 100 मीटर के दायरे में आवश्यकतानुसार अनिवार्यतः बैरिकेडिंग कराया जावे। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र डीजे धुमाल, बैंड पार्टी बजाने की अनुमति नहीं होगा। रावण पुतला दहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्ति साज-सज्जा, झांकी की अनुमति नहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ddYYLS
via
Comments
Post a Comment