सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने पंजीयन के नाम पर किसान से 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को एनसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पाठकपुर निवासी प्रेमसाय पुत्र बागरसाय ने एनसीबी अंबिकापुर में पटवारी के खिलाफ शिकायत की थी कि पंजीयन फाॅर्म में जमीन का रकबा दर्ज करने पटवारी अनुज उर्फ अनूप सिन्हा पुत्र रविंद्र सिन्हा निवासी गोधनपुर 5 हजार मांग रहा है।
टीम ने पटवारी से मोलभाव करने निर्देश दिए। इसके बाद पटवारी 4 हजार के लिए मान गया। टीम ने किसान को उसे रुपए देने भेजा और जैसे ही किसान रुपए देने सूरजपुर के लटोरी पहुंचा, एसीबी की टीम ने पटवारी को पकड़ लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31iGIfF
via
Comments
Post a Comment