शहर के कुम्हारपारा इलाके में रहने वाला एक बर्तन कारोबारी पिछले रविवार से लापता है। कारोबारी के लापता होने की जानकारी पुलिस को बुधवार को मिली है और कारोबारी की बहन ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका भाई पिछले 4 दिनों से लापता है। इस मामले में पूरे शहर में बर्तन कारोबारी के अपहृत होने और उसे रिहा करने के बदले 10 लाख रुपए मांगने की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि पुलिस अफसर अभी इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार कुम्हारपारा इलाके में डाॅ. मोहन राव गली में रहने वाला बर्तन कारोबारी संतोष जैन पिछले 4 दिनों से लापता है। बुधवार को कोतवाली में उसकी बहन ने शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज हरकत में आई। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच करने की बात कहते हुए अपहरण जैसी बात से इंकार कर रही है और अभी परिवार के सदस्यों और कारोबारी के ड्राइवर से पूछताछ की बात कह रही है। सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि अभी संतोष जैन के लापता होने के मामले में गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया हैं। संतोष को ढूंढने के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और सायबर सेल की मदद भी ली जा रही है।
ड्राइवर की कहानी के बाद संदेह गहराया
इधर पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि कारोबारी के अपहरण और फिरौती के मामले में कारोबारी ने खुद ही घर पर फोन कर 5 लाख रुपए भेजने की बात कही थी। इसके बाद कारोबारी के ड्राइवर ने पांच लाख रुपए भी संबधित स्थान पर पहुंचा दिए। इसके बाद जब पुलिस तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने ड्राइवर का बयान भी दर्ज किया है ड्राइवर ने पुलिस को जो बयान दिए उससे अपहरण वाली घटना संदेह के दायरे में आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पांच लाख रुपये कब, कहां और किसके पास ड्राइवर ने छोड़े है, इसकी पूरी डिटेल नहीं निकल पा रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kD9Oy7
via
Comments
Post a Comment