मरवाही उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने क्षेत्र प्रभारी, प्रभारी मंत्री, सेक्टर प्रभारी की सूची जारी कर दी है। इसमें सांसद, संसदीय सचिवों और विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुमोदन के बाद प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा यह सूची जारी की गई है। प्रवक्ता विकास तिवारी बताया कि मरवाही विधानसभा को 4 सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें उत्तर, दक्षिण, गौरेला, एवं पेंड्रा क्षेत्र आते हैं। जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है उनमें उत्तर क्षेत्र प्रभारी-उत्तम वासुदेव,प्रभारी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, डॉ विनय जायसवाल, डॉ प्रीतम राम, आशीष छाबड़ा, देवती कर्मा, चंदन कश्यप, उत्तरी जांगड़े, भानुप्रताप सिंह, अम्बिका सिंहदेव, गुलाब कमरो, छाया वर्मा और भुनेश्वर बघेल शामिल हैं। इसी तरह दक्षिण मरवाही क्षेत्र प्रभारी-विधायक शैलेश पांडे, प्रभारी मंत्री- डॉ प्रेम साय सिंह हैं इनके साथ देवेंद्र यादव, प्रकाश नायक, शिशुपाल सोरी, विनोद चंद्राकर, कुँवर सिंह निषाद, संतकुमार नेताम, अनूप नाग, दिलीप लहरिया, शैलेश पांडे, पारसनाथ राजवाड़े, विक्रम शाह मंडावी, लखेश्वर बघेल व राजमन बेंजाम के नाम हैं। वहीं गौरेला क्षेत्र प्रभारी अर्जुन तिवारी व प्रभारी मंत्री-मोहम्मद अकबर के साथ द्वारकाधीश यादव, देवेंद्र बहादुर सिंह, किस्मत लाल नंद, चंद्रदेव राय, वृहस्पति सिंह, डॉ प्रीतम राम, चिंतामणी कंवर, ममता चंद्राकर, अनिता शर्मा, गुरमुख सिंह होरा, यूडी मिंज, हर्षद मेहता, गुरुदयाल बंजारे, कवासी लखमा व लालजीत सिंह राठिया के नाम हैं। वहीं पेण्ड्रा क्षेत्र प्रभारी-मोहित केरकेट्टा, प्रभारी मंत्री-कवासी लखमा के साथ दलेश्वर साहू, विनय भगत, लक्ष्मी ध्रुव, रश्मि सिंह, अरुण वोरा, कुलदीप जुनेजा, छन्नी साहू, अमितेश शुक्ला, संगीता सिन्हा, शकुंतला साहू, पुरषोत्तम कंवर, सियाराम कौशिक, चुन्नीलाल, चंद्रभान बारमते, मोहित केरकेट्टा, राम कुमार यादव, दीपक बैज एवं जनक राम वर्मा के नाम शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iXjOjS
via
Comments
Post a Comment