Skip to main content

जिले में 38 कोरोना पॉजिटिव, शहर के सात चपेट में

शुक्रवार को जिले में 38 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें जशपुर शहर के 7 मरीज हैं। नए मरीजों को मिलने के बाद अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1468 हो गई है। वर्तमान में 367 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
शुक्रवार को मिले नए मरीजों में पत्थलगांव से 12, कुनकुरी 8, जशपुर शहर से 7, फरसाबहार 4, कांसाबेल 3, मनोरा व लोदाम से 2-2 केस हैं। शुक्रवार को 35 मरीजों को स्वस्थ होने पर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। कोविड केयर सेंटर फरसाबहार से 8, दुलदुला से 5, कांसाबेल से 1, बगीचा से 2, कुनकुरी से 3, जिला चिकित्सालय कोविड हॉस्पिटल से 5, लाइवलीहुड से 3, होम आइसोलेशन से 8 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। होम आइसोलेशन में अब तक 234 पाॅजिटिव मरीजों को डाॅक्टर निगरानी में रखा गया है। जिसमें अब तक 144 लोग रिकवर हो चुके हैं। तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर 21 मरीज को उच्चतम निगरानी के लिए हायर सेंटर रिफर किया गया है। तथा 69 मरीज अभी निगरानी (ट्रीटमेंट) में हैं।

22 अक्टूबर तक शहर कई इलाके कंटेनमेंट जोन में
जशपुर के बरटोली में 11 व्यक्ति के नोबल कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के कारण संक्रमण के फैलाव को ध्यान में रखते हुए बरटोली के उत्तर दिशा में ज्योति निवास, दक्षिण दिशा में भागलपुर, पूर्व दिशा में भागलपुर बीटी आई एवं पश्चिम दिशा मे राजापारा के पूरे परिसर काे 22 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जशपुर के जुरगुम, करबला रोड में 10 व्यक्ति के नोबल कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के कारण जुरगुम करबला रोड के उत्तर दिशा में दर्जी मोहल्ला एवं सरनाटोली, दक्षिण दिशा में बनियाटोली, पूर्व दिशा में गढ़ाटोली एवं पश्चिम दिशा मे सरनाटोली के पूरे परिसर को 22 अक्टूबर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

649 लोगों की हुई जांच
शुक्रवार को जिले में कुल 649 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया गया, जिसमें 504 व्यक्तियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कीट से जांच में 28 पाॅजिटिव पाए गए तथा 107 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए रायगढ़ भेजा गया। 38 ट्रू-नाॅट सैंपल लिया गया। जिले में अब तक कुल 45 हजार 663 सैंपल कलेक्ट कर जांच किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37au9XH
via

Comments