Skip to main content

संक्रमण ने रोकी सांस, शिक्षक की मौत, 38 पॉजिटिव मिले

रविवार की रात को कोरोना से एक शिक्षक ने दम तोड़ दिया। शिक्षक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और गंभीर हालत में उसे कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिले में यह कोरोना से आठवीं मौत है। इस समय जिले में कोरोना के 314 एक्टिव केस हैं।
कोरोना के नए मरीजों के मिलने के आंकड़ाें में कोई कमी नहीं आ रही है। प्रतिदिन औसतन 20 मरीज अभी भी मिल रहे हैं। जिले में एक साथ सबसे अधिक 53 मरीजों के मिलने का रिकार्ड है। इससे पहले और इसके बाद से 20 से 25 मरीज मिल रहे हैं। रविवार को 19 व सोमवार को 38 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब तक 1335 संक्रमित मिल चुके हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर अब जांच बढ़ाते हुए प्रतिदिन 1 हजार से अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं। जशपुर कोराेना के संक्रमण की रोकथाम के लिए बरती जाने वाली सावधानियां अब नहीं देखी जा रही है। कई ऐसे स्थान हैं, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। खास तौर पर बैंकों के सामने प्रतिदिन लाेगों की भीड़ जमा हो रही है। इसके अलावा सरकारी सोसायटियों में भी राशन लेने के लिए भीड़ जमा हो रही है। राशन दुकानों में संचालकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। सोसायटियों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए गोले बनाए हुए हैं पर यह गोले भीड़ की कदमों तले ऐसे दबे हैं कि नजर ही नहीं आते हैं।

घर-घर जाकर बताया सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व
हाल ही में कोराेना संक्रमितों की खोज के लिए जिले भर में घर-घर जाकर कोरोना के बचाव के लिए तीन मुख्य बातें बताई गई है। जिसमें घरों से बाहर मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का नियम का पालन करने और हैंडवॉश करने पर जोर दिया गया है। घर-घर जाकर जानकारी दिए जाने के बावजूद लोगों पर इसका कोई असर नहीं देखा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Infection stops breath, teacher dies, 38 positives found


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34QfSN1
via

Comments