Skip to main content

शिविर में 378 किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए

जिले में रबी फसल की पैदावार बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को शिविर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसार रबी फसल की क्षेत्राच्छादन को बढ़ाने किसानों में जागरूकता लाने कृषि विभाग द्वारा रबी कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में कृषि विभाग के साथ पशुपालन, मत्स्यपालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होकर विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की
जानकारी किसानों को दे रहे हैं।

शिविर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं अन्य बैंक के कर्मचारियों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड तुरंत बनाकर दिया जा रहा है। अब तक 76 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें अब तक 378 किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FVM2hC
via

Comments