देश और दुनिया में कहर बरपाने वाला कोरोना वायरस का लोड बस्तर में कम हो रहा है। हालातों को ऐसे समझें कि बस्तर में कोरोनाकाल से लेकर अब तक करीब 7 हजार लोग इसकी चपेट में आए और इनमें से करीब 3608 लोगों बिना हॉस्पिटल पहुंचे ही ठीक हो गए। जी हां, कोरोना से कुल 3608 से ज्यादा लोगों ने कोरोना जैसी गंभीर बीमारी की जंग घर पर ही रहकर जीत ली। इस दौरान लोगों ने कोरोना को मात देने कि लिए सिर्फ 4 दिनों की दवा और 15 दिनों के होम आइसोलेशन में रहने के नियम का कड़ाई से पालन किया और इस बीमारी से जंग जीत गए।
जिला प्रशासन ने अभी कोरोना को लेकर जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार कोरोना संक्रमण काल से लेकर अब तक जितने भी पॉजिटिव हुए उनमें से आधे से ज्यादा ने इसका इलाज घर पर रही रहकर कराया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि संक्रमित मरीज डॉक्टरों की ओर से दी गई गाइडलाइन का सही तरीके से पालन करें तो बिना किसी दिक्कत के घर पर ही रहने के दौरान इस बीमारी से जंग जीत सकता है।
7065 हुए पॉजिटिव इनमें से 4128 लोग हुए होम आइसोलेट इनमें 3608 पूरी तरह स्वस्थ
कोरोना संक्रमण काल के शुरुआत से लेकर अब तक बस्तर जिले में 7065 लोग कोरोना की चपेट में आए। इनमें से 4128 लोगों होम आइसोलेशन में रखा गया यानी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 4128 लोगों ने घर पर ही इलाज करवाने की इच्छा प्रकट की और उन्हें घर पर ही इलाज लेने की इजाजत दे दी गई। इन 4128 लोगों में 3608 लोग घर पर ही इलाज लेकर ठीक हो गए। इसके अलावा 406 लोग अभी भी होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। करीब 101 मरीजों को घर पर इलाज के दौरान सेहत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा।
नारायणपुर में सिर्फ 2 नए मरीज तो बीजापुर में 16 और दंतेवाड़ा में 21
संभाग में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही हैं। बुधवार को नारायणपुर जिले में सिर्फ 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और अब यहां अब एक्टिव केस भी सिर्फ 90 बचे हैं। इसी तरह दंतेवाड़ा में भी सिर्फ 21 नए मरीज सामने आये हैं तो वहीं सुकमा में 55 और कोंडागांव में 69 नए मरीज मिले हैं। बीजापुर में भी 16 नए मरीज मिले हैं। यहां भी लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही हैं। इसी तरह बस्तर जिले में भी सिर्फ नये 52 नए मरीज मिले हैं।
7065 संक्रमित में से कुल 6298 स्वस्थ हो चुके
इधर पूरे जिले में अब 7065 लोग कोरोना की चपेट में आए। इनमें से 6298 लोग अब कोरोना से पूरी तरह से जंग जीत चुके हैं। बस्तर जिले में अभी भी रिकवरी रेट 88 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ हैं। जबकि पूरी दुनिया का ओवरऑल रिकवरी रेट 73.32 प्रतिशत है और भारत में रिकवरी रेट 86 प्रतिशत के करीब है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mxVeZm
via
Comments
Post a Comment