Skip to main content

संक्रमित मिलने के कारण 3 दिन के लिए बंद था मुख्य डाकघर

अंतिम वर्ष के नियमित और प्राइवेट परीक्षार्थी बड़ी संख्या में उत्तरपुस्तिका जमा करने के लिए शनिवार को रेलवे स्टेशन के आरएमएस काउंटर पर खड़े रहे। मजबूरी में शहर के साथ दूर-दराज से आए विद्यार्थी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर सके। परीक्षार्थियों का कहना था कि सोमवार को उत्तरपुस्तिका जमा करने की आखिर तारीख थी। लगातार छुट्‌टी होने और डाकघर बंद होने से वे कॉपी कॉलेज नहीं भेज पा रहे हैं। आरएमएस के प्रभारी मनोरंजन चौधरी ने बताया की रेलवे स्टेशन के आरएमएस काउंटर में ज्यादा भीड़ होने के बाद मुख्य डाक घर को खोलकर वहां पर डाक लेने के लिए दो काउंटरों को खोले गए। तब जाकर शाम को भीड़ नियंत्रित हो सकी। शनिवार को कलेक्टोरेंट, कबीर चौक और लाल टंकी के सामने वाले काउंटरों में कुछ समय के लिए भीड़ लगी हुई थी।

गुरुवार को मुख्य डाकघर में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीन दिनों के लिए डाकघर बंद कर दिया गया था, लेकिन रेलवे स्टेशन में आरएमएस काउंटर में भीड़ को देखते हुए मुख्य डाकघर को दोपहर 3 बजे के बाद खोलना पड़ा। फाइनल एग्जाम 8 अक्टूबर तक चलना है। इसमें 5 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 11 हजार से अधिक स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे इसमें लॉ के साथ बीए और प्राईवेट स्टूडेंट्स की परीक्षाएं होनी है।

राहत : स्टूडेंट्स को परेशानी से बचाने कॉपी भेजने का समय 5 दिन बढ़ाया

व्यवस्था देखने पुलिस, नायब तहसीलदार को भेजा था

आरएमएस काउंटर में भीड़ को देखते हुए शनिवार को हमने नायब तहसीलदार और पुलिस को भेजा था। आगे भी भीड़ ना हो इसे देखते हुए डाक घरों में भी काउंटर बढ़ाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग पालन हो सके, ऐसी व्यवस्था बनाएंगे।''
युगल किशोर उर्वशा, एसडीएम

छुट्‌टी को देखते हुए बढ़ाई तिथि, स्टूडेंट्स अब उत्तरपुस्तिका 10 दिन में जमा कर सकेंगे

लगातार छुट्‌टी और डाकघरों में भीड़ को देखते हुए स्टूडेंट्स को राहत देते हुए फैसला लिया गया हैं। पहले स्टूडेंट्स को पांच दिनों के भीतर ही कापी कॉलेजों में जमा कराना होता था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 10 दिन कर दिया गया है। एग्जाम खत्म होने के 10 दिनों के भीतर स्टूडेंट्स उत्तरपुस्तिकाओं को जमा कर सकते है। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।’’
प्रवीण पांडेय, परीक्षा नियंत्रक, अटल विश्वविद्यालय



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The main post office was closed for 3 days due to being infected


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34l8SHQ
via

Comments