Skip to main content

बोर्ड कक्षाओं की पूरक परीक्षा 28 नवंबर से शुरू

कोरोना संक्रमण काल के कारण लंबे समय से बाेर्ड कक्षाओं की परीक्षाओ की तारीख को लगातार रद्द कर दिया जा रहा है, परंतु अब छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरक परीक्षाओं की तारीख का एलान कर दिया है।
छग माध्यमिक शिक्षा मंडल सदस्य पवन अग्रवाल ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद पूरक परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से लगातार छात्र पूरक परीक्षा के फार्म को लेकर असमंजस की स्थिति में थे। उन्होंने बताया कि पूरक परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होगी। वहीं डीएलएड की मुख्य परीक्षा प्रथम वर्ष भी पूरक परीक्षा के साथ ही होगी। पूरक परीक्षा का फार्म हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी के लिए 24 अक्टूबर से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की पूरक परीक्षा में कुल 1 लाख 8 हजार 632 छात्र को पात्र पाए गए है। वहीं हायर सेकेंडरी में 6 हजार 731 छात्र पात्र हैं। नियमित विद्यार्थी जिस संस्था में नियमित अध्ययनरत थे,उसी संस्था को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा काे लेकर गाइडलाइन 23 अक्टूबर को जारी कर दी गयी है। अधिक जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल बेवसाइट में देखा जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31yeP3q
via

Comments