Skip to main content

अब दफ्तर में चाय की जगह पीएंगे काढ़ा, 25 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दी बनाने की ट्रेनिंग

जिले में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में अब जिले के हर सरकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए उसे कार्यालय में काढ़ा दिया जाएगा। इस काम में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए दो दिन पहले ही 25 विभाग के करीब 50 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को काढ़ा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ मंडावी ने काढ़ा बनाने के तरीके बताया।
उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि काढ़ा बनाना कोई कठिन नहीं है। इसे बनाने के लिए गर्म पानी का उपयोग करना है और जरूरत पड़ने पर इसमें अन्य वस्तुएं मिलाई जा सकती है। कार्यक्रम में शामिल डॉ केके मिश्रा ने इस दौरान काढ़ा पीने से होने वाले फायदे बताए। उन्होंने कि आयुष विभाग द्वारा सप्लाई किए जाने वाले काढ़े में वे सारे चीजें मौजूद जिससे एक व्यक्ति के शरीर का इम्युनिटी पावर बढ़ता है। कम से कम से एक दिन में दो बार अवश्य पीना चाहिए।
आयुष विभाग देगा काढ़े के पैकेट: प्रशिक्षण को लेकर जिला आयुर्वेद अधिकारी जेआर नेताम ने बताया कि यह योजना कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर बनाई गई है। जिसे सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा। सरकारी कार्यालय को काढ़ा की सप्लाई उनके विभाग द्वारा की जाएगी। इस काम में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई है। गौरतलब कि जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा करीब आधा दर्जन सरकारी कार्यालय में रेडीमेड काढ़े की सप्लाई की जा रही है।

80 हजार लोगों को पिला चुके है आयुर्वेदिक काढ़ा
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए आयुष विभाग द्वारा पिछले दो महीने से जिले के हर ब्लॉक में शिविर लगाकर लोगों को काढ़ा पिलाया जा रहा है। अब तक विभाग ने करीब 80 हजार से अधिक लोगों को काढ़ा पिलाया है। आलम यह है कि जिला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में हर दिन करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग काढ़ा पीने के लिए आते है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31bv1r1
via

Comments