Skip to main content

नक्सलियों की जगरगुंडा एरिया कमेटी ने जारी किया प्रेस नोट, 20 अक्टूबर को हुई मुठभेड़ को बता दिया फर्जी

जिले में 20 अक्टूबर को हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है । जगरगुंडा एरिया कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि तीन दिन पहले सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारा गया व्यक्ति नक्सली नहीं बल्कि निर्दोष ग्रामीण है। विस्फोट में 2 जवानों के घायल होने की घबराहट में पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या कर रही है । अपने इस काम को छिपाने के लिए मृतक व्यक्ति को नक्सली बताया जा रहा है । गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को आईईडी ब्लास्ट के बाद एनकाउंटर हुआ था।
इस घटना में 2 जवान भी घायल हुए थे। इस बीच 1 पुरुष का शव घटनास्थल से बरामद किया गया था । एसपी कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी दी। इस दौरान मौके से बंदूक , विस्फोटक सामग्री, टिफिन बम, पाईप बम, बिजली के तार और नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई थी । मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी विस्फोट से दो जवान घायल हुए थे। जिनका इलाज बासागुड़ा स्थित केरिपु के युनिट अस्पताल में किया गया था ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FTfTqX
via

Comments