Skip to main content

हरियाणा को खेलो इंडिया 2021 की मेजबानी मिलने से खिलाड़ी उत्साहित

इस बार खेलो इंडिया 2021 के आयोजन हरियाणा के पंचकूला में होना है। ऐसे में गुड़गांव के तीरंदाज काफी उत्साहित हैं। वहीं तीरंदाज गोल्ड पर निशाना लगाने के लिए कड़ी प्रेक्टिस में लगे हुए हैं। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेल विभाग के कोच भगवत सिंह ने बताया कि जिला के तीरंदाजों ने पहले भी खेलो इंडिया टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

वहीं इस बार भी गुरुग्राम के तीरंदाज पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत में जुट गए हैं जिनमें नमन वर्मा ने पिछले साल राष्ट्रीय स्कूल टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम 2019 में हरियाणा की तरफ से भाग लिया।

वहीं श्वेता खटाना राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें कुछ अंकों के अंतर से पदक से चूक गई थी। इसी तरह खुशी गुलिया ने सीबीएसई नेशनल में पदक जीत कर स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के स्कूल नेशनल में भाग लिया।

जिसमें मैच कुछ अंकों के अंतर से पदक से हाथ धोना पड़ा था। वहीं शैली गुलिया भी राज्य स्तरीय व सीबीएसई तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है। इनके अलावा भानु वर्मा, सुमित, गौरव, ललित, अमित, विक्रम इत्यादि खिलाड़ी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

इस बार हरियाणा में ही होने वाले खेलो इंडिया टूर्नामेंट में हरियाणा के लिए पदक जीतने के कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बैनर्जी ने बताया कि गुड़गांव में काफी होनहार तीरंदाज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nOldgw
via

Comments