Skip to main content

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समदा में साल 1975 से हो रही है पूजा

शारदीय नवरात्र के महाष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ शनिवार को हुई। जहां सार्वजनिक दुर्गा मंदिर साहेवान, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समदा, मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर बचनु चकला रतनपुर, मां दुर्गा मंदिर रतनपुर पुरानी बाजार, 17 किमी चौक स्थित दुर्गा मंदिर नरपतपट्टी में महासप्तमी के दिन से माता का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं मनोकामना पूर्ण हुए भक्तो ने दंड प्रणाम करके महारानी के दरबार में पहुंच कर माता का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। आयोजन समिति ने बताया कि सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समदा में 1975 से ही महारानी की प्रतिमा पूजन किया जाता है। जो 17 किमी चौक स्थित दुर्गा मंदिर का ही एक अंश समदा में स्थापित किया गया था।
वहीं पंडित मनीष झा ने बताया कि शारदीय नवरात्र के महाष्टमी की पूजा मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। कई लोग इसी दिन कन्या पूजन कर व्रत अपना व्रत खोलते हैं। महागौरी वृषभ की सवारी करती है। ये अमोघ फलदायिनी है। इनकी पूजा से भक्तों के तमाम कल्मष धूल जाते है। पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। महागौरी का पूजन-अर्चन, उपासना, आराधना कल्याणकारी है। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती है। मौके पर जवाहर ऋषिदेव, किशोर ठाकुर, ललन ठाकुर, वीरेंद्र विक्रम, चंदन कुमार, सुनील कुमार राउत, दुखी पासवान, रोहित मेहता, अनिल कुमार पोद्दार, देवेंद्र दास, सुरेंद्र मेहता आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भगवानपुर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समदा में स्थापित महारानी की प्रतिमा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34qppLA
via

Comments