Skip to main content

लकड़ी के 16 टुकड़ों पर लगाए गए थे 133 स्पाइक्स, जब्त हुए

कोंडासांवली इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश लगातार नक्सली कर रहे हैं। इलाके में सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवानों को एक बार फिर यहां नक्सलियों के लगाए स्पाइक्स बरामद हुए हैं। बुधवार को टूआइसी राजीव कुमार के नेतृत्व में असिस्टेंट कमांडेंट शिवपाल यादव, विशाल कुमार टीम के साथ इलाके में सर्चिंग पर निकले थे।
यहां जवानों ने 16 लकड़ी के टुकड़े पर लगे 133 स्पाइक्स को बरामद किया है। इसे गड्ढे में डालकर नक्सलियों ने रखा था। जवानों की सूझबूझ से नक्सलियों की इस चाल का शिकार होने से जवान व अफ़सर बच गए। 10 दिनों के अंदर इस इलाके से जवानों ने 250 से ज़्यादा स्पाइक्स बरामद किये हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
133 spikes were mounted on 16 pieces of wood, seized


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ouUmq2
via

Comments