Skip to main content

15 साल की सरकार की खुमारी से बाहर आकर युवा मोर्चा को सड़क की लड़ाई लड़ने का आह्वान

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे 15 साल की सरकार की खुमारी से बाहर आएं और रोड पर उतरकर जनहित के मुद्दों पर लड़ें। बृजमोहन ने युवाओं को संघर्ष के लिए प्रेरित किया।
भाजपा युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने एकात्म परिसर में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा की अंतिम कार्यसमिति हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया। अविभाजित मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे बृजमोहन ने बताया कि उन्होंने किस तरह तत्कालीन सीएम अर्जुन सिंह के चेहरे पर काला झंडा फेंका था। इसके बाद पुलिस ही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी पिटाई की थी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद मोर्चा के पहले प्रदेश अध्यक्ष राजेश मूणत और संजय श्रीवास्तव ने मोर्चा की नई टीम को आक्रामक ढंग से राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए प्रेरित किया। शर्मा ने बताया कि किस तरह कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसान विरोधी नीति के विरोध में कलेक्टर कार्यालय के सामने 207 घंटे तक ताला बंद रखा और सरकार ने जिन किसानों के टोकन कट गए थे, उनका धान खरीदने के लिए हामी भरनी पड़ी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यसमिति के सदस्य शामिल हुए। इससे पहले अमित ने राम मंदिर से एकात्म परिसर तक रैली निकाली, जिसका मंडल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यसमिति में सच्चिदानंद उपासने, मोती साहू, चंद्रशेखर साहू, श्रीचंद सुंदरानी, ओपी चौधरी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, विक्रांत सिंह, अनुराग अग्रवाल, अमित मैसेरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15-year-old government comes out of call and calls for Yuva Morcha to fight street fight


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3maecVM
via

Comments